पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 30 सितम्बर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालिमपुर, बख्तियारपुर के रहने वाले रामाधार शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व रामाधार शर्मा हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते थे। वे लंबे समय से जदयू झारखंड से जुड़े हुए थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व रामाधार शर्मा के भाई डॉ रामबालक शर्मा से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
