RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:23-24 अप्रैल को मनाया जाएगा महात्मा सुशील का 24 वाँ महानिर्वाण महोत्सव।

होगी 24घंटे की सामूहिक अखण्ड-साधना , अमेरिका से आज पहुँचेंगे बड़े भैया संजय कुमार

RKTV NEWS/पटना(बिहार)20 अप्रैल। अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में आगामी 23-24 अप्रैल को, संस्था के संस्थापक एवं सूक्ष्म आंतरिक आध्यात्मिक साधना-पद्धति ‘इस्सयोग’ के प्रवर्त्तक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महात्मा सुशील कुमार का 24वाँ महानिर्वाण पूरी श्रद्धा एवं भक्ति से मनाया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष और तत्त्वज्ञानी सदगुरुमाता माँ विजया जी की दिव्य उपस्थिति में 23अप्रैल को प्रातः 9 बजे दीप-प्रज्वलन और आधे घंटे की ‘आह्वान-साधना’ के पश्चात 24 घंटे की अखण्ड सामूहिक साधना आरम्भ होगी, जो अगले दिन 10 बजे आरती के साथ संपन्न होगी। समारोह में भाग लेने के लिए संस्था के उपाध्यक्ष (मुख्यालय) पूज्य बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार अमेरिका से 21 अप्रैल को पटना पहुँचेगे।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया है कि इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक-पत्रिका’इस्सयोग संदेश’ का महानिर्वाण विशेषांक का भी लोकार्पण किया जाएगा। अखण्ड साधना के साथ 24 घंटे का अखण्ड भजन-संकीर्तन भी किया जाएगा, जिसमें संसार के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले इस्सयोगी-साधक सम्मिलित होंगे।
अगले दिन 24 अप्रैल को पूर्वाहन 10 बजे अखण्ड-साधना एवं अखण्ड-भजन का समापन होगा, जिसके पश्चात ‘हवन-यज्ञ’ सम्पन्न होगा। माताजी के आशीर्वचन के पूर्व क्रमशः छोटे भैया श्री संदीप कुमार एवं बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार के उदबोधन होंगे। इस अवसर पर चयनित प्रतिभाशाली इस्सयोगियों को ‘महात्मा सुशील कुमार माँ विजया प्रोत्साहन-पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज की कार्यसमिति की बैठक और महाप्रसाद के साथ दो दिवसीय यह दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव संपन्न होगा, जिसमें देश-विदेश के पाँच हज़ार से अधिक साधक-साधिकाएँ पूर्व निर्धारित अलग-अलग समय में प्रतिभाग करेंगे।
समारोह में संस्था के सचिव कुमार सहाय वर्मा, संयुक्त सचिव ईं उमेश कुमार, संगीता झा, सरोज गुटगुटिया, लक्ष्मी प्रसाद साहू, शिवम् झा, दीनानाथ शास्त्री, डा मनोज राज, डा द्राशनिका पटेल, डा जेठानंद सोलंकी, अनंत कुमार साहू आदि संस्था के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी के फिटनेस और स्वास्थ्य के विज़न का अहम हिस्सा है फिट इंडिया मूवमेंट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बोकारो:बालीडीह में उत्पाद विभाग ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को किया जब्त।

rktvnews

औरंगाबाद: डीएम ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

अभा प्रगतिशील लेखक संघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20 अगस्त से जबलपुर में।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

बिहार:मौत की घटना हत्या है? या आत्महत्या ? इसकी निष्पक्ष जांच कर परिजनों को न्याय दिलाए पुलिस प्रशासन: आदित्य

rktvnews

Leave a Comment