RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

लाखों नामी और करोड़ों बेनामी लोगों की कुर्बानी से स्वतंत्रता मिली है:जिलाधिकारी राजकुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 सितंबर।अमर शहीद कवि कैलाश स्मृति संस्थान भोजपुर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भोजपुर समाहरणालय परिसर स्मारक स्थल पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी राजकुमार, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव,विशिष्ट अतिथि डीडीसी विक्रम वीरकर, मुख्य संरक्षक बी डी सिंह, संजय कुमार निर्देशक हेल्थ सोसायटी बिहार सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सिविल सर्जन डा सुरेश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाई ब्रह्मेश्वर और संचालन प्रो रणविजय कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अमर शहीद कवि कैलाशपति सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सम्मानित सदस्य सभागार में उपस्थित हुए । कार्यक्रम का संचालन प्रो विजय कुमार ने किया। सभी अतिथियों को बुके साल देकर सम्मानित किया गया। स्वागत गीत छात्राओ से हुआ।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए जिलाधिकारी राजकुमार ने कहा की कवि कैलाशपति सिंह जी जिस जज्बे को,जिस भावना को लेकर गांव से चलकर आरा कलेक्टरेट तक आए और तिरंगा को लहराते हुए अपनी शहादत दी। वह जानते थे कि अंग्रेजी हुकूमत मुझे मार डालेगी लेकिन जो उनका संकल्प था उसे हर हालत में पूरा करना चाहते थे। यही कारण था कि क्रूर यातनाओं के बाद भी भारत माता की जय अंग्रेजों भारत छोड़ो महात्मा गांधी की जय अंतिम सांस तक नारा लगाते रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों नामी और करोड़ बेनामी लोग आंदोलन में लग रहे। तब जाकर हमें आजादी मिली। आज हम उन्हीं कुर्बानियों के बदौलत जिलाधिकारी बने हैं।समस्या भी है लोगों की अपेक्षा भी रहती है। कार्य की अधिकता है लेकिन हम सभी मिलकर पूरा करेंगें। जो कुछ नाम छूट गया है, और कवि कैलाश की जीवन वृत्त को भी प्रकाशित करने के लिए वचनबद्ध हूं।यह सब करके जाऊंगा ताकि लोग मेरे कर्मों को सदा याद रखें।
विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कवि कैलाशपति सिंह जी की कुर्बानी से युवा पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है।
स्वागत भाषण करते हुए अध्यक्ष भाई बर्हमेश्वर ने कवि जी से संबंधित पूरी जानकारी प्रशासन एवं उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को दी और कहा की ऐसे जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में कवि कैलाश को उचित ऐतिहासिक स्थान और सम्मान देने का कार्य करेंगे। वही बी डी सिंह ने तमाम पदाधिकारी से लेकर गणमान्य अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए कहा कि यह सब कवि जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है कि लोग एक आवाज पर उनके कार्यक्रमों में दिनभर बैठकर अतिथियों के विचारों से अवगत होते रहे मैं सबका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में डॉ भीम सिंह भावेश पत्रकार शैलेंद्र,डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर आदित्य विजय जैन प्रसाद प्रोफेसर किरण कुमारी, बद्री विशाल जी, अजीत कुमार सिंह ,अधिवक्ता अरुणेश ,डॉक्टर कुमार जितेंद्र, डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा, मृत्युंजय भारद्वाज उपस्थित रहे।

Related posts

डीआरआई और भारतीय तटरक्षक बल ने 33 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम चरस का तेल जब्त किया; तीन गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:इजरायल द्वारा गाजा के बच्चों-महिलाओं और बेगुनाह फिलिस्तिनीयों के जनसंहार के खिलाफ नुकड़ सभा।

rktvnews

गिरीडीह:नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग)-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर प्रिंटर मालिक/प्रतिष्ठान व केबल ऑपरेटरों संग बैठक संपन्न।

rktvnews

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के मुसाचक पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद।

rktvnews

27 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment