RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बिहार:अनुकम्पा के आधार पर की गई नियुक्तियाॅ।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अक्टूबर। सेवा काल में मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की जाती है। बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा अनुकम्पा के आधार पर सेवा काल में मृत पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया के द्वारा की गई है। विभागीय अनुकम्पा समिति की अनुशंसा के उपरांत सेवा काल में मृत पुलिसकर्मियों के 16 नाबालिग आश्रितों की बाल सिपाही के पद पर नियुक्ति की गई है। केंद्रीय अनुकम्पा समिति की अनुशंसा के उपरांत सेवा काल में मृत पुलिसकर्मियों के 15 आश्रितों को सिपाही के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु मार्जन (रिलैक्सेशन – निर्धारित अर्हता में छूट) के लिए विभागीय मार्जन समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के उपरांत सेवा काल में मृत पुलिसकर्मियों के 63 आश्रितों को मार्जन देते हुए सिपाही के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। अनुकम्पा के आधार पर लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु स्क्रीनिंग समिति की बैठक के उपरांत सेवा काल में मृत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के 22 आश्रितों की लिपिक के पद पर नियुक्ति की गई है।
इस प्रकार वर्ष 2023 में अब तक सेवा काल में मृत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के कुल 116 आश्रितों की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की गई है।

Related posts

साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड में कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: महुली घाट पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

आज देश में अघोषित आपातकाल: आदित्य पासवान

rktvnews

दरभंगा:भालपट्टी थाना के मुरिया गाँव की खबर एक अफवाह: एसडीओ

rktvnews

पश्चिमी चंपारण के आदित्य मधुकर करेंगे राष्ट्रीय स्तर के यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को दिलाई नई पहचान- श्री तोमर

rktvnews

Leave a Comment