RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

देहरादून/उत्तराखंड 28 सितंबर।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन निर्धारित करें और मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लें। बैठक में संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, खेल, पर्यटन, राजस्व, गृह, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, आपदा प्रबन्धन, सूचना प्रौद्योगिकी और वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एसीएस ने वन व अन्य सम्बन्धित विभागों को राज्य में वन गुर्जरों, बोक्सा जनजाति और अन्य घुमन्तु जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, पुनर्वास तथा उनके विकास व कल्याण के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर चारधाम यात्रा पर नये टावर लगाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबन्धन विभाग को आपदा सुरक्षा सम्बन्धित कार्यों तथा ग्राम्य विकास विभाग को पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत सम्बन्धी कार्य को पूरा करने के लिए समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर सचिव सविन बंसल, रंजना राजगुरू तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:दोनार चौक के होटल सत्कार से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद को किया गया हाउस अरेस्ट।

rktvnews

भागलपुर:पीरपैंती में अडानी को 1 रुपये में जमीन लुटाना – किसानों की जमीन, रोज़ी–रोटी और पर्यावरण पर सीधा हमला: दीपंकर

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रवाद के प्रखर उद्गाता थे प्रो बलराज मधोक : भारतभूषण

rktvnews

मोतीहारी:न्यायिक पदाधिकारियों हेतु अवासीय परिसर का उद्‌घाटन।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज ने युवाओं के लिए रोजगार का एक वृहद द्वार खोला है : सदर विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment