RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सिमरी प्रखंड में जन संवाद का आयोजन।

बक्सर/बिहार 26 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सिमरी प्रखंड में जन संवाद का आयोजन किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समहर्ता बक्सर एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोगों तक सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को वास्तविक रूप से जमीन तक पहुंचाने और उनमें आ रही समस्याओं को जानने का जन संवाद एक सशक्त माध्यम है।
शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण कार्य, उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग तथा सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, हर घर नल का जल सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा लोगों को बताया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में आमजन से प्राप्त आवेदन/शिकायत/प्रतिक्रियाओं/सुझाव का डॉक्यूमेंटेंशन कराते हुए कार्रवाई हेतु कार्य योजना तैयार की जाएगी एवं उसका अनुपालन किया जाएगा।
जन संवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अंचली कुमारी को कुशल युवा प्रोग्राम सर्टिफिकेट एवं जय प्रकाश चौधरी को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। उपरोक्त लाभुकों तथा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ प्राप्त नीरू कुमारी, रंजीत कुमार यादव एवं राज कुमार ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर के बारे में अपना सुखद अनुभव के बारे में बताया। जन संवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों को राशन कार्ड का भी वितरण किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 103 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग से 05, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर से 04, कृषि विभाग से 01, राजस्व विभाग से 54, खाद्य उपभोक्ता विभाग से 04, ग्रामीण विकास विभाग से 35 हैं।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, डीपीएम जीविका, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ साथ ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Related posts

प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर निकली आकर्षक शोभायात्रा और दिखा अभूतपूर्व उत्साह।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय।

rktvnews

रांची:भारतीय संस्कृति की परंपरा है पतंग उत्सव : संजय सेठ

rktvnews

भोजपुर: विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ ने किया उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! गुरु और अभिभावक की प्रतिमूर्ति थे बी पी सर: डॉ असलम

rktvnews

Leave a Comment