RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: युवक के डूब मरने की खबर पर रामशहर पहुंचे बड़हरा विधायक,परिजनों को दी सांत्वना।

जल्द मुआवजा देने को ले बीडीओ और सीओ से की बात।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 फ़रवरी।बड़हरा प्रखंड के रामशहर निवासी दलित बिन्द समुदाय के वीरमनी कुमार बिन्द के सतरह वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के जीवा राय के टोला गंगा नदी में डुबने से हुई मौत की खबर सुनकर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह मृतक के परिवार को सांत्वना देने रामशहर पहुंचे।
शोक संतृप्त परिवार से मिल कर विधायक ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मै परिवार के साथ हूँ।हर संभव मदद किया जाएगा।उन्होने तत्काल बडहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी से बात कर मुआवजा दिलाने की बात कही। उन्होने सिविल सर्जन से मोबाइल पर बात कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया।
इस दौरान विधायक के साथ राधेश्याम बिन्द,इंद्रजीत सिंह,संजय कुमार सिंह,उज्जवल सिंह,पप्पु सिंह,दिनेश स़िह,नथुन पासवान, रादाकिशुन बिन्द,श्यामबाबू बिन्द,ओम जी बिन्द,सरपंच,रामाशीष बिन्द,परशुराम सिंह आदि ग्रामीण थे।

Related posts

एसुस और विद्या फाउंडेशन ने अपने डिजिटल साक्षरता मिशन को बढ़ावा देते हुए, यश्वदीप विद्यालय में नया डिजिटल लर्निंग सेंटर शुरू किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मधुमेह बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान को राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण और लापरवाही करने वाले निजी क्लीनिक के चिकित्सकों पर हो कार्रवाई:राहुल कुमार

rktvnews

पटना:पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक :अध्यक्ष अंजलि सिन्हा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 मार्च 24

rktvnews

भोजपुर: प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार को 13 सूत्री मांगों के साथ मिलेंगे आइसा आरवाईए के नेता ,मुलाकात नहीं होने पर करेंगे विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment