RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक।

सीतामढी/बिहार 25 सितंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक आहुत की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में ईसीआईएल हैदराबाद से जो एम3 मॉडल के नए ईवीएम प्राप्त हुए हैं उसका एफएलसी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। एफएलसी का कार्य ईसीआईएल के इंजीनियर के द्वारा 1 अक्टूबर 2023 से आरंभ किया जाएगा एवं 2 नवंबर 2023 तक संपन्न किया जाएगा।
यह एफएलसी का कार्य प्रखंड कार्यालय डुमरा परिसर में अवस्थित नवनिर्मित वीवीपैट के वेयरहाउस हॉल में सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जाएगा।
उक्त निर्धारित अवधि में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे स्वयं या अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से उपस्थित रहेंगे।
साथ ही उनको जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जो 17 अक्टूबर 2023 से आरंभ हो रहा है इसे लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा सभी से बी0एल0ए0 की नियुक्ति हेतु पुनः अनुरोध किया गया।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ : भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग : राज्यपाल

rktvnews

जगत पुकारे !

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

पांच देशों के राजदूतों ने भारत के राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

Leave a Comment