RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : व्यय प्रेक्षक ने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण।

व्यय प्रेक्षक गायखोनलुग पैनमेई ने एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा व अन्य के साथ किया निरीक्षण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अक्टूबर। विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक ने पदाधिकारियों के साथ शाहपुर विधान सभा क्षेत्र और जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक गायखोनलुग पैनमेई ने जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ 197-जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुनी एवं धनगाई एसएसटी चेक पोस्ट और 198-शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंडेश्वर एसएसटी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति की जांच करते हुए अवैध कैश, अवैध हथियार, ड्रग्स, शराब आदि जांच की समीक्षा की गई। साथ ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने हेतू निर्देश दिया गया। वाहनों की जांच दृढ़ता से किये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर व्यय प्रेषक गायखोनलुग पैनमेई, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजेश कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर शत्रुंजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहिया, थानाध्यक्ष शाहपुर राजेश मालाकार, थानाध्यक्ष बिहिया, थानाध्यक्ष जगदीशपुर, कनीय अभियंता नगर पंचायत जगदीशपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

महीने बाद मिला भारतीय तटरक्षक बल के लापता पायलट का शव।

rktvnews

भोजपुर:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह:प्रखंड परिसर बगोदर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले को दी सौगात 100 बैड के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का किया शिलान्यास।

rktvnews

राजा परीक्षित ने कलयुग को आने से रोका था:राधा मोहन महाराज

rktvnews

नवादा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा की अध्यक्षता में ईवीएम कोषांग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment