RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना अंतर्गत लाभार्थी उत्सव का आयोजन!जिले के 47,471 लाभार्थियों के खाते में 1.98 करोड़ कि सब्सिडी हस्तांतरित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 25 सितंबर। इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजनान्तर्गत जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन सोमवार को पंचायत समिति सभागार हनुमानगढ़ टाऊन में किया गया। कार्यक्रम में ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा, बीसूका उपाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, एडीएम कपिल यादव, डीएसओ विनोद ढाल, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, प्रेमराज नायक, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अमरसिंह, पार्षद मनोज सैनी, तहसीलदार हर्षिता मिड्ढा इत्यादि उपस्थित रहें।
डीएसओ ने बताया कि जिले के 47,451 लाभार्थियों के खाते में 1 करोड़ 98 लाख 29 हजार 938 रुपए कि सब्सिडी ऑनलाइन डीबीटी माध्यम से मुख्यमंत्री गहलोत ने हस्तांतरित की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जोधपुर में आयोजित किया गया, वहां से मुख्यमंत्री श्री गहलोत वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रमों में जुड़े और लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने डीबीटी माध्यम से एक साथ प्रदेश के लगभग 18 लाख लाभार्थियों के खाते में लगभग 74 करोड़ रुपए कि धनराशि ऑनलाइन हस्तानांतरित किया।

Related posts

भोजपुर:कृषि में नवाचार को अपनाने से खुलेंगे समृद्धि के द्वार : डा. विकाश सिंह

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

rktvnews

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राष्ट्रीय एफपीओ समागम 2025 का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा कटाव निरोधक कार्य का किया गया विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

rktvnews

Leave a Comment