RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की समीक्षा बैठक, अध्यक्ष, आरएसपीसीबी ने भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)28 जून। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने मंडल मुख्यालय में पदस्थापित एवं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अच्छे मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सहित विभिन्न हितधारकों के सहयोग से राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण सुनिश्चित करें।
डॉ. रवि कुमार सुरपुर शुक्रवार को झालाना में मंडल परिसर स्थित सभागार में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान एमआईएस 2.0 में उद्योगों के पंजीयन की स्थिति, सीईटीपी और डेटा ट्रांसमिशन से जुड़े स्काडा सिस्टम की कार्यप्रणाली सहित राष्ट्रीय हरित अधिकरण एवं अन्य न्यायालयों के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हितधारकों को नई तकनीकों व कानूनों से अवगत कराने और सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालयों को माह में दो दिवस की कार्यशाला का आयोजन करना चाहिए। इसके लिए गैर सरकारी संगठनों, अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय संगठनों आदि का सहयोग लिया जा सकता है।
डॉ. सुरपुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों को समयबद्धता के साथ निस्तारित करें ताकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस” के विज़न में मंडल अपनी सार्थक भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करना चाहिए तथा विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन के सहयोग से कार्य को सुनिश्चित करना चाहिए।
बैठक का संचालन आरएसपीसीबी के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने आरएसपीसीबी अध्यक्ष को अवगत कराया कि मंडल ने गत वर्ष 14.30 लाख से अधिक पौधारोपण किया है तथा इस वर्ष भी मंडल राज्य सरकार द्वारा तय लक्ष्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने बताया कि मियावाकी पद्धति के अनुरूप पाली और भिवाड़ी में एक- एक लाख पौधों का रोपण मंडल व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।
बैठक में आरएसपीसीबी के मुख्य पर्यावरण अभियंता प्रेमालाल एवं मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी विक्रम सिंह परिहार सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रभारी, मंडल के अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

प्रयागराज नागरिक मंच ने दिया “लोकतंत्र बचाओ,संविधान बचाओ प्रतिरोध धरना ।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदान समाप्ति पश्चात प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

पटना:”जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

जयपुर:सिंधी भाषा बचेगी तो ही संस्कृति की रक्षा हो पाएगी : विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत का वार्षिक बजट 2026-2027 किया गया पेश! कार्यालय सभागार मे आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: अधिवक्ता रामदास राय की प्रथम पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment