RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर एसपी को नींद नहीं आती 😲देर रात्रि करते है गस्ती दल का निरीक्षण और मापते है 112 की रफ्तार……

रात्रि निरीक्षण के दौरान गस्ती दल से निर्देशित भ्रमण स्थानों की जानकारी लेते एसपी प्रमोद कुमार यादव

आरा/भोजपुर 29 अगस्त। “भोजपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर” स्लोगन एवं भोजपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था की चुस्ती के मद्देनजर भोजपुर पुलिस प्रशासन की सतर्क पुलिसिंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा देर रात्रि में थाना गस्ती, डायल 112, पैदल गस्ती आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस कप्तान द्वारा देर रात्रि तक विभिन्न स्थानों पर अपराध नियंत्रण हेतु तैनात थानों के गस्ती दलों , पैदल गस्ती के साथ साथ आम जनता के लिए उपलब्ध 112 की सेवा की रफ्तार का निरीक्षण किया जा रहा है एवं एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा अचानक निरीक्षण भ्रमण के दौरान स्वयं गस्ती दलों से उनको निर्देशित भ्रमण स्थानों की जानकारी भी ली जा रही है। इस कदर कप्तान के अचानक हो रहे रात्रि निरीक्षण से पुलिसिया व्यवस्था में सार्थक रूप से लगे पुलिसकर्मियों में उत्साह है तो वही दूसरी तरफ खानापूर्ति करने वालों के लिए परेशानी। पुलिस कप्तान के रात्रि निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा कुछ लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई तथा बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।

Related posts

दरभंगा:भूकम्प सुरक्षा सप्ताह के तहत क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

पटना: अनिल कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के रूप में पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

मणिपुर की घटना से देश शर्मसार : अशोक राम

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान पीडब्ल्यूडी सेवा ऐप किया लॉन्च।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम :आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केन्द्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार महावीर प्रसाद ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के विभिन्न इंडिकेटर में प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

Leave a Comment