RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:रक्तदान जागरूकता के साथ तीन स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान।

रक्तदान पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे सरल और सार्थक माध्यम:डा दिनेश

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)12 मई।आरा। शनिवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा द्वारा बड़कागांव में चल रहे सात दिवसीय आवासीय शिविर के चौथे दिन रक्तदान जागरूकता सह रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय रेडक्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एस बी कालेज एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर अर्चना कुमारी द्वारा किया गया।
प्रथम सत्र में नशामुक्ति रैली निकाली गई एवं नशा करने से होने वाली हानि के बारे में लोगों को जागरूक करते हुआ स्वयंसेवक आदित्य सिंह ने कहा की आज भारत के अधिकतर युवा नशे की चपेट में फंसते जा रहे हैं। जो समाज और राष्ट्र के लिए बेहद दुखद और शर्मनाक है। जिससे युवा को परिवार, समाज और राष्ट्र का भविष्य बताया है वो नशीले पदार्थों का सेवन करें कहीं से भी उचित नहीं है। नशा पहले दिमाग, शरीर परिवार , समाज को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है। इसलिए इससे बचने के लिए नेक सलाह दी गई।
वही दूसरे सत्र में रक्तदान संबंधित विषय पर व्याख्यान सह स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई के कार्यालय में किया गया। वही दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा द्वारा रक्तदान विषय पर स्वयंसेवकों को संबोधित किया तथा रक्तदान करने के लिए स्वयंसेवकों को जागरूक बनाया। इन्होंने कहा कि रक्तदान से सदैव किसी की जान बचाया जाता है। रक्तदान पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे सरल और बढ़िया माध्यम है। रक्तदान अपने फायदा के लिए , पीड़ितों के सहयोग के लिए, ब्लड बैंक को समृद्ध बनाने के लिए रक्त दान करना अति आवश्यक है।रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डा विभा कुमारी भी उपस्थित रही। इन्होंने भी रक्तदान के लिए सबका मार्गदर्शन किया और हर तरह से सहयोग करने का संकल्प दोहराया।सभी स्वयंसेवकों को ब्लड बैंक में रक्तदान संबंधित सभी गतिविधियों को दिखाने और समझने का प्रयास किय।
वही रक्तदान करने स्वयंसेवकों में पवन तिवारी, सोनू कुमार गोंड और विशाल सिंह रहे जिन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गयाl मौके पर राजा, आदित्य सिंह, अमित, सोनू, निशांत, खुशी, मीरा, आर्यन, मोहित, अंकुश, सुंदरम एवम अन्य उपस्थित रहें।

Related posts

बक्सर:डीएम द्वारा किया गया पोखर का सीढ़ी घाट निर्माण एवं आहार जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी नही हो, इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2000 से अधिक रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 जनवरी 25

rktvnews

बिहार: भोजपुर:विटामिन बी 12 नस के लिए काफी उपयोगी:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

गिरीडीह:स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सदर अस्पताल सभागार में अस्पताल प्रबंधक समिति एवं रक्त केंद्र से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment