RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

जिला पदाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण के संयुक्त नेतृत्व में देर रात्रि से सुबह तक अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध छापामारी अभियान के क्रम में सघन कार्रवाई।

सारण/छपरा 24 सितम्बर।दिनांक 23 एवं 24 सितंबर 2023 की देर रात्रि से सुबह तक जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला के संयुक्त नेतृत्व में अवैध बालू के परिवहन,खनन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई है। यह छापामारी अभियान जिला स्तर पर गठित दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के विभिन्न दलों के द्वारा की गई ।अभियान गरखा चिरांद रोड, मेंहिया एवं अन्य जगहों पर की गई। छापेमारी के क्रम में अब तक 06 गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त है। खनन विभाग के द्वारा इस दौरान 15 ओवरलोडेड वाहनों को जिनमें से कुछ एक बगैर चालान वाले बालू लदे ट्रक को जप्त किया गया है। इन सब पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जप्त वाहनों पर खनन विभाग सारण के द्वारा लगभग 40 लाख रुपए का दंड अधिरोपित किया गया है।
छापामारी अभियान के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी सारण के द्वारा कुल 25 ओवरलोडेड बालू से लदे ट्रकों पर लगभग 37 लाख रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त एवं स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला में किसी भी स्थिति में बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर सख्त कदम उठाकर रोक लगाई जाएगी।

Related posts

उर्दू की श्रेष्ठ पुस्तकों के लिये मिलेंगे पुरस्कार।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन,2024 को लेकर सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी,प्रखंड विकास अधिकारी ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंचलाधिकारी के साथ डी.एम ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुंबई में आयोजित ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सम्मान समारोह’ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर :भाजयुमो ने राहुल गांधी के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

राजस्थान:हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष।

rktvnews

Leave a Comment