आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 सितंबर। विश्व हिन्दू परिषद, दक्षिण बिहार सह संयोजक कमल किशोर पाठक के आकस्मिक निधन के समाचार से सभी लोग मर्माहत है। स्वर्गीय पाठक बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के युवा, कर्मठ और हिंदू संगठनों के कार्य के लिए सदैव अग्रणी स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते थे।
क निधन की सूचना पर पूर्व मंत्री सह नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि अविश्वसनीय और बहुत ही हृदयविदारक घटना हैं।वे मृदुभाषी, मिलनसार एवं कुशल नेतृत्वकर्ता थे।ईश्वर इनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।शोक व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया, सुशील कुमार मिश्र, मुन्ना कुशवाहा, डॉ संजय सिंह, लव पाण्डेय,हैप्पी तिवारी, सुगम सहाय, मुन्ना सिंह, अश्वनी कुशवाहा, बलजीत सिंह, गुड्डू पासवान प्रियांशु दीवान मंदीप तिवारी, दिनेश सिंह, रानू चौरसिया, रितेश वर्मा, गौतम श्रीवास्तव उदय प्रताप सिंह, धीरज सोनी आदि प्रमुख हैं।
