RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिये भू-अर्जन की प्रक्रिया को तेजी से करें पूरा- डीएम

RKTV NEWS/सारण (छपरा )28 अक्टूबर।जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिये भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अमन समीर ने बैठक किया।
मुख्यरूप से भारत माला परियोजना के तहत एन एच-139W, गंगा नदी पर जेपी सेतु के समानांतर पश्चिम में नये 6 लेन पुल निर्माण, राम-जानकी मार्ग , रिविलगंज बाईपास, शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना के लिये किये जा रहे भू-अर्जन कार्य की समीक्षा की गई।
भारतमाला परियोजना के तहत एन एच-139 W के बाकरपुर-मानिकपुर खंड में सारण जिला के 22 राजस्व ग्राम में लगभग 99 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है। इसमें कुल 1234 पंचाटियों में से 71 को मुआवजे की राशि का भुगतान किया गया है। जिलाधिकारी ने शेष पंचाटियों को भुगतान में तेजी लाने के लिये स्थल पर ही विशेष कैम्प लगाकर रैयतों/पंचाटियों के सभी आवश्यक प्रमाण पत्र तैयार कराने का निदेश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को इसकी दैनिक मोनिटरिंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
गंगा नदी पर जेपी सेतु के समानांतर पश्चिम में नये 6 लेन पुल निर्माण परियोजना के तहत 6 राजस्व ग्राम में कुल 5.6 हेक्टेयर रैयती भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस परियोजना के एलाइनमेंट में पड़ने वाली सभी सरकारी भूमि का दखल परियोजना के लिये प्राधिकृत एजेंसी को दिया जा चुका है। रैयती भूमि के भूर्जन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निदेश दिया गया।
राम-जानकी पथ परियोजना के लिये जिला के 8 राजस्व ग्राम के 583 पंचाटियों की लगभग 23 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है। इनमें से 240 पंचाटियों ने मुआवजे का भुगतान प्राप्त कर लिया है।शेष को विशेष कैम्प लगाकर भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
रिविलगंज बाईपास के लिये 14 राजस्व ग्राम के 557 पंचाटियों से लगभग 30.7 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है। इनमें से 328 द्वारा मुआवजे का भुगतान प्राप्त कर लिया गया है।शेष को भी जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।
शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना के तहत जिला के 3 राजस्व ग्राम के 256 पंचाटियों से 22.25 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है।इनमें से 29 द्वारा मुआवजे का भुगतान प्राप्त किया गया है। शेष को अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
गड़खा बाईपास, परसा बाईपास एवं अमनौर बाईपास के निर्माण हेतु भू-अर्जन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भू-अर्जन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिये जिला भूअर्जन कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार फील्ड में जाएंगे तथा सभी संबंधित अंचलाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सदर, विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित अभियंता तथा भू-अर्जन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों से बातचीत की।

rktvnews

आपकी कवरेज से वास्तव में पैदा होंगी वेव्स!

rktvnews

मध्यप्रदेश:अर्थ के अभाव से जूझने वाली जयपाली के घर की अर्थव्यवस्था ही बदल गई।

rktvnews

पटना:समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापना दिवस पर कई प्रदेशों में महिला व बच्चें हुए सम्मानित: माया श्रीवास्तव

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान।

rktvnews

उज्जैन:होमगार्ड/एसडीईआरएफ के जवान करेंगे दीपोत्सव के दौरान घाटों की सुरक्षा।

rktvnews

Leave a Comment