
RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )15 अगस्त।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दिन हम सभी राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और देशभक्ति का संकल्प ले। साथ ही मुझे आशा है कि आप सभी जिले की उन्नति एवं विकास के लिए जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करें।
उपायुक्त ने शिक्षकों, अभिभावकों से यह भी अपील की है कि वह बच्चों को बताएं कि राष्ट्रध्वज हमारे शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है जो अनेक संघर्षो और बलिदानों के बाद हमे प्राप्त हुआ है। इसलिए आज का दिन हमारे लिए बड़े गर्व का दिन है।
