RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर जिले के बहियारा में धूमधाम से मना पूर्व सांसद आरके सिन्हा का जन्म दिन।

कोइलवर के बहियारा में पूर्व सांसद आरके सिन्हा का केक काटकर जन्मदिन मनाते शिक्षकगण

आरा/भोजपुर 22 सितंबर।भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखण्ड स्थित बहियारा गांव में संचालित रामानन्दी यज्ञानन्द मेमोरियल द इंडियन पब्लिक स्कूल में भाजपा के संस्थापक सदस्य,पूर्व राज्यसभा सांसद एवं आईपीएस के संस्थापक अध्यक्ष आरके सिन्हा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने मिलकर केक काटे और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के दीर्घायु होने की कामना की।
विद्यालय की प्राचार्या वंदना सिन्हा ने केक काटने के बाद बच्चों के बीच कॉपी और पेंसिल का वितरण भी किया।
प्राचार्या वंदना सिन्हा ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक और चेयरमैन आरके सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा प्रदान करने लिए बहियारा गांव में देश के टॉप स्कूलों में शामिल देहरादून के द इंडियन पब्लिक स्कूल की शाखा खोलकर पुण्य का काम किया है।एसआईएस जैसे एशिया महादेश की सबसे बड़ी निजी सुरक्षा एजेंसी के ग्रुप चेयरमैन होने और बिजनेश की दुनिया मे सफलता का परचम लहराने के बाद भी उन्होंने अपने गांव और जनपद की मिट्टी को नही छोड़ा और उन्होंने अपने पैतृक गांव बहियारा को न सिर्फ शिक्षा का बड़ा केंद्र बना दिया बल्कि यहां से जैविक खेती का बड़ा केंद्र बनाने से लेकर देशी गायों की गौशाला खोलकर देश को प्राचीन कृषि पद्धति और पुराने खान पान की तरफ लौटने की राह भी दिखाई है।शिक्षा के साथ साथ जैविक कृषि के क्षेत्र में चल रहा उनका कार्य आगे आने वाले दिनों में किसानों और आम आदमी के लिए नजीर बनेगा और स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का वाहक भी बनेगा।
उत्साह और उमंग के वातावरण में आयोजित पूर्व सांसद श्री सिन्हा के जन्म दिन समारोह में विद्यालय की शिक्षिका पल्लवी सिन्हा,गोल्डी सिन्हा,नेहा सिन्हा,नीरज सिन्हा, कार्यालय सहायक राम अनुज,पीआरओ अखिलेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:कंटेनर ट्रक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, पिकअप चालक समेत पांच घायल।

rktvnews

ज़ॉफ़ ने जेएम फाइनेंशियल प्राइवेट इक्विटी से सीरीज़ ए फंडिंग में 40 करोड़ रुपए जुटाए।

rktvnews

पटना:पुरातन और नूतन पुस्तकों से सजेगा बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन।

rktvnews

राजस्थान: राज्यपाल से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

भारत के निर्वाचन आयुक्त डॉ. अनूप चन्द्र पांडे राष्ट्रपति चुनावों का निरीक्षण करने के लिए उज्बेकिस्तान के दौरे पर।

rktvnews

रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वाेच्च प्राथमिकता, हाईटेक सिस्टम का अधिकाधिक उपयोग कर दुरुस्त करेंगे ट्रैफिक व्यवस्था।

rktvnews

Leave a Comment