RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जन संवाद के सफल कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।

नवादा/बिहार 19 सितंबर।आज आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जन संवाद के सफल कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 20.09.2023 को नवादा सदर अनुमंडल के सदर प्रखंड में आंती पंचायत के मनरेगा भवन में 10ः00 बजे पूर्वा0 से जन संवाद का आयोजन किया गया है। पुनः दोपहर के बाद नारदीगंज प्रखंड के परमा पंचायत में पनछेका का खेल मैदान में जन संवाद का आयोजन होगा।
जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में सभी जन संवाद स्थल पर सरकार के कल्याणकारी एवं महत्वकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से निबंधित उत्कृष्ठ कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जायेगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने स्तर से लोक कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए स्टाॅल लगायेंगे और हैंडबिल, पम्पलेट का वितरण स्थानीय लोगों के बीच करेंगे।
सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा नुक्कड़ नाटक , सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का आॅडियो/विडियो से प्रसारण और महत्वपूर्ण योजनाओं का फ्लेक्सी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। सभी स्थलों पर बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सी आदि की व्यवस्था की गयी है। जन संवाद स्थल पर आम लोगों के सुविधा के लिए विशाल टेंट और आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहेगी। जन संवाद स्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आदि योजनाओं के संबंध में आम लोगों को जानकारी देंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिया जायेगा। 21.09.2023 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से मेसकौर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन रसलपुरा में 10ः00 बजे पूर्वा0 से एवं 02ः00 बजे अप0 से सिरदला प्रखंड के बड़गाॅव पंचायत सरकार भवन में जन संवाद का आयोजन होगा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक प्रखंड के दो-दो पंचायतों, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक प्रखंड के एक-एक पंचायत और प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी अपने-अपने प्रखंड स्तर पर दो-दो चिन्हित स्थल पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
आज बैठक में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, अखिलेऊष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा, जफर हसन डीसीएलआर नवादा, प्रशान्त अभिषेक अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा, संतन कुमार सिंह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजौली, अमु अमला गोपनीय प्रभारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, संतोष कुमार सुमन जिला कृषि पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार डॉ रहमतुल्लाह पॉयोनियर मीडिया संस्थान में बने प्रोफ़ेसर।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का किया औचक निरीक्षण!डीआरसीसी आने वाले बच्चों से करें कुशल व्यवहार : जिलाधिकारी

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित।

rktvnews

भोजपुर का मिलेट महोत्सव लोगों में श्री अन्न के प्रति जागरूकता बढ़ायेगाः प्रधानमंत्री।

rktvnews

बिहार:पटना : कायस्थ समाज के लोगों ने की अपने आराध्य देव चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment