RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:”हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जनसंपर्क व जन आक्रोश सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मई।आरा विधानसभा क्षेत्र के आरा प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह तथा वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह मुखिया के नेतृत्व में गोठहुला पंचायत के विभिन्न गांवों में क्रमशः बरौली, भुसौला, हसनपुरा, पीपरहिया में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया और घर-घर कांग्रेस का झंडा लगाया गया।तत्पश्चात गोठहुला गांव में एक जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आरा प्रखंड प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि, “यह अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राहुल गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता को जागरूक करना है। यह कार्यक्रम तब तक जारी रहेगा जब तक देश के हर एक घर में झंडा फहरा नहीं दिया जाता हैं।
आरा प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह एवं वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जन नेता राहुल गांधी जी प्रति जनता का आकर्षण और पार्टी के प्रति उत्साह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि बिहार ही नहीं, पूरे देश में महागठबंधन की सरकार का बननी तय है।
कार्यक्रम में राम अवतार प्रसाद, कौशल कुमार निषाद, राजकुमार, राजनाथ शर्मा, रवि कुमार, रंजीत कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, साजन कुमार, राहुल कुमार यादव, धनलाल कुमार, त्रिलोकी कुमार, रंजीत कुमार, बेदी सिंह, तपेश्वर महतो, लालकृष्ण प्रसाद, भिखारी पंडित, राम भरोसा पुजारी, सियाराम, सिपाही निषाद, विनोद कुमार, सोना लाल कुमार, पंकज कुमार, लाल बाबू, संजय राय, गुरु चरण, रामसेवक महतो, ओमप्रकाश, कलक्टर पंडित, हीरा पंडित, टुनटुन कुमार आदि रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के कच्छ में BSF के मूरिंग प्लेस का भूमिपूजन और विभिन्न परियोजनाओं का ई-लोकार्पण किया।

rktvnews

हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखने वालों को देना है पटकनिया : शिवानंद तिवारी

rktvnews

दरभंगा:सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारीयों को साथ डीएम व एसएसपी ने की बैठक।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के रोमांचकारी हवाई करतबों ने गुवाहाटी के आसमान को मंत्रमुग्ध कर दिया।

rktvnews

अदाणी 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी में 45 गीगावॉट का लक्ष्य करेगा हासिल!80 मिलियन टन CO2 के बराबर वार्षिक उत्सर्जन में कटौती करने में मदद मिलेगी।

rktvnews

खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करेंट लगने से मौत।

rktvnews

Leave a Comment