RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले में प्रातः सुबह 4 बजे से देर शाम तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड एक ट्रैक्टर व 600 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड हाइवा ट्रक को किया गया जप्त।

चतरा/झारखंड 21 सितंबर।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा है छापेमारी अभियान।
जिला खनन पदाधिकारी चतरा गोपाल दास ने बताया कि खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा राजपुर , इटखोरी, गिद्धौर समेत जिले के विभिन थाना अंतर्गत आज प्रातः सुबह चार बजे से देर शाम तक अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमे अबचौड़ी, मुहाने, बलबल नदी घाट टंडवा थाना क्षेत्र में स्थित बड़की नदी घाट शामिल है। निरीक्षण के क्रम में नदी घाटो में बालू का उत्खनन/परिवहन होते नही पाया गया। इसी दौरान सदर थाना अंतर्गत धवानिया स्थित dayton क्रशर स्टोन भंडारण का भी जांच किया गया । सिमरिया थाना चौक के समीप एक ट्रैक्टर 100 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड पकड़ा गया। जिसे जांच हेतु थाना में रखा गया ही। इसी दौरान टंडवा चौड़ी एचपी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक हाइवा JH 02A J5865 पर 600 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड पाया। टंडवा थाना पर खनिज लोड वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया है। आगे जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि यह अभियान खनन विभाग द्वारा नियमित रूप से जारी रहेगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

कोचिंग संस्कृति के चौराहे पर शिक्षा

rktvnews

प्रोजेक्ट 15बी का तीसरा स्टील्थ विध्वंसक-‘इम्फाल’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शानदार टेनिस करियर के लिए रोहन बोपन्ना को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:विजयादशमी पर डॉ संजीव पांडेय ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

झारखंड के दानियल अख्तर को जियो सिनेमा पर पोकर मास्टरक्लास से मिली राष्ट्रीय प्रसिद्धि।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment