RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग संगोष्ठी संपन्न!28 अक्टूबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर:जिला सचिव विजय पांडेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)7 अक्टूबर।ब्रह्म विद्या विहंगम योग सत्संग संगोष्ठी का आयोजन, महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान भोजपुर के जिला कार्यालय सह सत्संग भवन महाराजा हाता में किया गया।
मंच संचालन आरा संयोजक श्री कृष्णा प्रसाद ने किया। भजन की प्रस्तुति सुश्री प्रिया कुमारी ने किया — हंसा चलो-चलो निज देसवा जहवां ……।भाव को विस्तार से रखते हुए बताया गया कि यह जो शरीर है यह घर मेरा नहीं है,मेरा घर तो अमर लोक में है, जहां परमात्मा का निवास हैं।
जिला सचिव विजय पाण्डेय ने मानव कल्याण के लिए बताया कि आगामी 28 अक्टूबर 2023 को प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी रक्त दान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में गुरू भाई बहनों से रक्त दान करने का आग्रह किया गया। यह आयोजन स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी रक्त संग्रह केंद्र में होगा
इस अवसर पर भोजपुर जिला सचिव विजय पाण्डेय , परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, कृष्णा राम, जैयधीर जी, राजवंश जी , उपदेष्टा रीता देवी, संगीता देवी, दर्जनो गुरू भाई बहनों की उपस्थिति रही।

Related posts

डीआरआईपी चरण II और III के अंतर्गत बेंगलुरु में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

rktvnews

बिहार: स्वच्छता रैंकिंग : पटना को वाटर प्लस, बिहार के 100 शहरों को ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेशन मिला।

rktvnews

भोपाल:देश के आदर्श उदाहरण होंगे राष्ट्रीय उद्यानों के पास वन्य जीवों के लिए बनने वाले जू एंड रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप का किया शुभारंभ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड में पंचायत भ्रमण कर जनहित से जुड़ी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार करने वाला डाटा इन्ट्री ऑपरेटर आलोक को भेजा गया जेल, संविदा हुई समाप्त।

rktvnews

Leave a Comment