RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हमलोगों ने मेहनत करके बिहार में विकास किया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 18 सितम्बर। पूरे बिहार में विकास हुआ है। गांधी मैदान में बापू की कितनी अच्छी मूर्ति बनी है। स्व शिवसागर रामगुलाम की मूर्ति बनी है। अच्छी-अच्छी सड़कें बन गई हैं। अनेकों पुल बने हैं। लोगों के हर घर तक नल का जल पहुंच गया है। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और इसका संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है। गरीब राज्य रहते हुए भी हम लोगों ने मेहनत करके बिहार में विकास का काम किया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतवंशी स्व सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा। जदयू और राजद के गठबंधन को तेल और पानी के समान भाजपा द्वारा बताए जाने की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के बारे में आज कुछ लोग उल्टा सीधा बोलते हैं। हम लोग एक साथ हैं तो कुछ लोगों को बेचैनी हो रही है। हम लोग एक-एक चीज पर योजना बनाते हैं और फिर उस पर विकास का काम होता है। जितना काम हम लोग करते हैं उतना आप लोग प्रचार नहीं करते हैं। आप लोगों की भी मजबूरी है। जब आप लोगों को मौजूदा केंद्र की सरकार से मुक्ति मिलेगी तो आप लोग आजाद होकर अपने मन का लिखिएगा। जो अच्छा लगेगा वो बोलिएगा। हम आप लोगों के पक्ष में हैं। यह आप लोगों का अधिकार है। जैसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार है वैसे ही जितने पत्रकार हैं उनको भी, जो देखते हैं, उसे लिखने बोलने का अधिकार है। उनको अपनी बात रखने का अधिकार है। उन लोगों ने सब लोगों को नियंत्रित कर लिया है। जब हम कॉलेज में पढ़ते थे उसी समय से आप लोगों से मेरा पुराना रिश्ता है। जब हम लोग लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में आंदोलन चलाए तो आप लोगों ने कितना साथ दिया था। आप लोग नये लोग हैं। हम चाहते हैं कि आप लोग खूब आगे बढ़िए लेकिन आप लोगों पर जबरदस्ती वे लोग कब्जा किए हुए हैं।
मुंबई में “इंडिया” गठबंधन की जो बैठक हुई उसमें 2500 से ज्यादा पत्रकार थे। जब हमने अपनी बात कही तो सारे लोग ताली बजाने लगे और पत्रकार खुश हो रहे थे। जब इन लोगों से मुक्ति मिल जाएगी तो पत्रकार लोग भी आजाद हो जाएंगे।
भाजपा के लोगों द्वारा “इंडिया” गठबंधन को कोई चुनौती नहीं मानने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं। हम किसी को चुनौती नहीं देते हैं। हम जनता के बीच में सारी बात कहते हैं। जो अच्छा काम नहीं करेगा, लोग उसके बारे में फैसला लेंगे। “इंडिया” गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। कोई दिक्कत नहीं है।
संसद के विशेष सत्र पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है लेकिन एजेंडा पता नहीं चल रहा है। वे लोग क्या लाने जा रहे हैं या क्या होगा, यह तो बाद में पता चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार में जल्द चुनाव होगा वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे लोग तो पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं। जितना जल्दी चुनाव करा दें उतना अच्छा है। हम लोग तो इंतजार कर रहे हैं। हम लोग हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं। भारत सरकार को अधिकार है कि संसद का चुनाव पहले भी करा सकती है।
चुनाव आयोग में नियुक्ति को लेकर आने वाले बिल में चीफ जस्टिस को हटाकर केंद्र के एक मंत्री के रहने की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब सारी बात आएगी तो उसमें हर कोई अपनी बात रखेगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Related posts

पूर्वी चंपारण:09 मार्च, 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

rktvnews

निजी उपयोग के लिए आयातित सभी शुल्क योग्‍य वस्‍तुओं पर प्रशुल्‍क दर को 20 प्रतिशत से 10 प्रतिशत किया गया।

rktvnews

विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 जनवरी 24

rktvnews

राजमहल: कांग्रेस प्रदेश सचिव ग्राम चौपाल में हुए शामिल।

rktvnews

भारत लोन ने 90% रिटेंशन रेट के साथ अपनी बेजोड़ कस्टमर लॉयल्टी को बनाए रखते हुए 2026 तक 2 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने की घोषणा की है।

rktvnews

Leave a Comment