RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बड़हरा और आरा विधानसभा क्षेत्रों के बी.एल.ओ की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में भोजपुर जिला अंतर्गत 193-बड़हरा एवं 194-आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बी०एल०ओ० के साथ समीक्षात्मक बैठक नागरी प्रचारिणी,आरा के सभागार में आहूत की गई। उक्त समीक्षात्मक बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा उपस्थित सभी बी०एल०ओ० को निर्वाचक सूची अंतर्गत लिंगानुपात में अपेक्षित वृद्धि हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर अर्हता प्राप्त 25-25 महिला नागरिकों का पंजीकरण अनिवार्य रुप से करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही अर्हता प्राप्त सभी युवा नागरिकों का भी निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने हेतु निदेशित किया गया। उक्त पंजीकरण कार्य में महिला नागरिकों के प्रपत्र 6 संग्रहण में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका / सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, विकास मित्र, जन वितरण प्रणाली (डीलर) को सहयोग करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डी०पी०एम०, जीविका, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०) भोजपुर को अपने स्तर से निदेश देने हेतु निदेशित किया गया। अर्हता प्राप्त महिलाओं का पंजीकरण हेतु की गई समीक्षा पुनः मार्च के अंतिम सप्ताह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा किया जायेगा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा उपस्थित सभी बी०एल०ओ० को निदेशित किया गया कि निर्वाचक सूची में 90+ आयु के निर्वाचकों का भौतिक रुप से सत्यापन करते हुए संबंधित निर्वाचकों का विलोपन /संशोधन हेतु कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जन्म/मृत्यु पंजी में अंकित एवं अन्य मृत व्यक्तियों का विलोपन निर्वाचक सूची से विलोपन करने हेतु निदेशित किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभकामनाएँ दिया गया तथा भोजपुर जिला के आम नागरिकों से अपील किया गया कि निर्वाचक सूची अंतर्गत अर्हता प्राप्त सभी महिलाओं का पंजीकरण अवश्य करावें तथा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
समीक्षा के क्रम में संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अनुपस्थित पाये गये बी०एल०ओ० पर अनुशासनिक कार्रवाई करने हेतु प्रस्ताव भेजने हेतु संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा निदेशित किया गया। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा।
उक्त बैठक में बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक, बी०पी०एम०, जीविका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), भोजपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर, डी०पी०एम० जीविका, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, बड़हरा एवं कोईलवर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, आरा सदर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,193-बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अपर समाहर्ता,भोजपुर, 194-आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, आरा सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर एवं नगर आयुक्त, नगर निगम, आरा उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:10 दिवसीय रामलीला का मंचन प्रारंभ।

rktvnews

भोजपुर:धावा दल के टीम ने कृष्ण बिहार न्यू बहिरों लख से एक बाल श्रमिक कराया मुक्त।

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: सेमी फाइनल के पहले मैच में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा को मिली जीत।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कामकाज और प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:किसान उत्पादक संगठनों एवं प्रगतिशील किसानों के लिए आयोजित हुआ निर्यातोन्मुखी क्षमता विकास कार्यक्रम।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उच्च न्यायालय, झारखंड, द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment