RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति सतपहाडी़ आरा के तत्वाधान में भव्य विश्वकर्मा पूजा आयोजित!कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 सितंबर।विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर श्री विश्वकर्मा मंदिर सतपहाडी़ गौसगंज आरा भोजपुर में श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति सतपहाडी़ आरा के तत्वाधान में भव्य विश्वकर्मा पूजा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मीना सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व विधान परिषद लालदास राय, जगदीशपुर नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद धनुपरा देवी ने देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पुजा अर्चना के साथ मल्यार्पण किया। पूर्व सांसद मीना सिंह ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को श्रृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा का मानस पुत्र बताते हुए स्वर्गलोक सहित ब्रह्माण्ड के सभी लोकों का निर्माणकर्ता एवं निर्माण का देवता कहा। वहीं विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने भगवान श्री विश्वकर्मा को निर्माण का ऐसा देवता कहा जिनकी पूजा सभी लोगों द्वारा धर्म, जाति ,सम्प्रदाय एवं क्षेत्रियता से ऊपर उठकर की जाती है। विधान सभा सदस्य सुदामा प्रसाद, पूर्व विधान परिषद सदस्य लालदास राय, धनुपरा देवी ने भी भगवान विश्वकर्मा को देव शिल्पी एवं निर्माण का जनक बताया। इस अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, चन्द्रभानु गुप्ता, ओमप्रकाश मुन्ना, सुरेश विश्वकर्मा, लगनदेव शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, मुकेश कुमार शर्मा,मुन्ना शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, रामनरेश शर्मा,कवीराज कवी मन्टु प्रसाद सहित मंदिर समिति के साथियों ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत माला एवं अंगवस्त्र से किया। श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हजारों की संख्या में हर जाति, धर्म एवं समप्रदाय के लोगों ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करने के साथ प्रसाद ग्रहण किया जिसमें प्रमुख हैं, भारतीय जनता पार्टी, भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, राजद के वरीय नेता नन्दकिशोर यादव, आरा नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जीतू चौरसिया, कलवार सेवा संघ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण ब्याहुत, तैलिक साहु समाज जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, संजय महासेठ, आदित्य विजय जैन, संजीव गुप्ता, बिनोद चन्द्रवंशी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन, राकेश रंजन पुतुल, प्रेम पंकज ललन, अधीक्षण अभियंता विधुत, नाथुराम, श्यामनारायण श्रर्मा, अवकाशप्राप्त हेडमास्टर बी डी शर्मा, राजेन्द्र शर्मा पुष्कर, अवधेश पाण्डेय, मुकुल सिंह, उमेशचन्द पाण्डेय, श्रीराम महतो, मुक्तेश्वर मिश्रा, विपिन विश्वास, बमबम तिवारी, लवकुमार सिंह,सुरेश प्रसाद शर्मा, रामदयाल सिंह, रंजन सिंह, अजीत सिंह, रामबाबु केशरी,अमीत कुमार बंटी, दिपक अकेला,अमीरचंद शर्मा, मो एकराम, राजीव रंजन श्रीवास्तव, शम्भु प्रसाद, अजय गुप्ता, अजित रंजन, अनील कुशवाहा, रामसकल सिंह भोजपुरिया, राजेश गुप्ता, करण जी, जयकुमार सिंह, भुवनेश्वर यादव, पटेली शर्मा, रामाकान्त शर्मा इत्यादि।

Related posts

मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू और कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास किया।

rktvnews

इंडिया गठबंधन ही अतिपिछड़ों के रोजगार, व्यवसाय और सम्मान की गारंटी कर सकता है – राजेश सहनी

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी।

rktvnews

नई दिल्ली:राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

संगीत सभा में रागों से विभिन्न भाव की अभिव्यक्ति।

rktvnews

Leave a Comment