RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित।

पटना/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना के एग्जीबिशन रोड के उत्तरी छोर एवं गांधी मैदान के दक्षिण तीनमुहाने पर स्थित स्व सर शिवसागर रामगुलाम जी की आदमकद प्रतिमा के समीप उनकी जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व सर शिवसागर रामगुलाम की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

Related posts

बागपत:कलेक्ट्रेट परिसर में मिट्टी के दीपक व बर्तनों का लगा स्टाल!जिलाधिकारी ने माटी कला उत्पादों की सराहना।

rktvnews

भोजपुर:डीडीसी द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग की बैठक में अटल कला भवन व कलाकार पेंशन योजना पर विशेष बल।

rktvnews

“आईएएस अधिकारी: सोशल मीडिया स्टार या सच्चे सेवक?”

rktvnews

महापुरूषों के आदर्शों स्मरण प्रसंग उच्चादर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले – राज्यपाल

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का मेघालय में शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment