RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर समाहरणाल में निर्वाचन कार्य के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय व विधान सभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

बक्सर/ बिहार 18 सितंबर।बक्सर प्रभारी जिला पदाधिकारी डॉ0 महेन्द्र पाल की अध्यक्षता में आज भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निदेशानुसार आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में निर्वाचन कार्य के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एंव विधान सभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रशिक्षण का समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना एवं भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षित राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सभी DLMTs/ALMTs को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में मतदान दल, सेक्टर पदाधिकारी, माईक्रो प्रेक्षक एवं गश्ती दल दण्डाधिकारी आदि के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ई0वी0एम0, आदर्श आचार संहिता, व्यय कोषांग, नाम निर्देशन एवं अद्यतन आई0टी0 एप्लीकेशन के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा की ड्रीम पॉलिसी: शिक्षक तबादलों के अधूरे सपनों की हकीकत?

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: नवरात्र में होने वाले रामलीला के आयोजन की तैयारियां जोरो पर,अध्यक्षा ने लिया जायजा।

rktvnews

झारखंड:चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने विभिन्न विभागीय कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा आज !

rktvnews

Leave a Comment