RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

वरासत में नाम दर्ज न करने पर तितरोदा के लेखपाल रामपाल यादव निलंबित!मृतक के परिजनों का जिलाधिकारी ने 6 वारिसो का वरासत के आधार पर खतौनी में मौके पर कराया नाम दर्ज।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16सितंबर।त्तर प्रदेश सरकार के मुख्य कार्यक्रम निर्विवाद वरासत खतौनी दर्ज अभियान कार्यक्रम जनपद में चलाया गया था जिसके अंतर्गत भी तितरोदा के लेखपाल रामपाल यादव ने मृतक के परिजनों का वरासत में नाम दर्ज नहीं किया था।
जिसको लेकर मृतक श्री राम की पत्नी विद्या देवी वह काफी समय से परेशान थी जिसके क्रम में आज प्रार्थिनी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बड़ौत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष पहुंची प्रकरण को देखकर जिलाधिकारी ने लेखपाल के कार्यों के प्रति लापरवाही को देखते हुए तत्काल एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए उन्होंने कहा कि जो लेखपाल वरासत समय से नहीं चढ़ा सकता वह लेखपाल रहने योग्य ही नहीं है लेखपाल रामपाल यादव की लापरवाही को देखते हुए तत्काल उसे निलंबित कर दिया गया। मृतकों के परिजनों के वरासत के आधार पर नाम खतौनी में दर्ज नहीं होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित तहसील से भी नाराजगी व्यक्त की जिसमे संबंधित लेखपाल की लापरवाही को देखते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए । जिसकी तहत एसडीएम बड़ौत द्वारा लेखपाल रामपाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मृतक श्री राम की पत्नी विद्या देवी के प्रार्थना पत्र का तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में संज्ञान लिया गया और तत्काल वरसात खतौनी में चढ़ावा दी गई जिसमें मृतक श्री राम की पत्नी विद्या देवी, राजकुमार / श्रीराम / तितरोदा,संजय / श्रीराम / तितरोदा,राजेन्द्र / श्रीराम / तितरोदा, ज्योति / मुकेश / तितरोदा,आशु ना0 बा0 आयु 15
,वर्ष / मुकेश संरक्षिका एवं वली माता
स्वयं / तितरोदा मृतक के 6 परिजनों के वरासत नाम दर्ज कराये और खतौनी दी मृतक श्री राम की पत्नी विद्या देवी को अपना नाम खतौनी में दर्ज देखकर वह अत्यंत प्रसन्न हुई और उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्विवाद स्थिति में मृतक के परिजन का नाम खतौनी में 13 दिन के अंदर दर्ज हो जाना चाहिए जिससे कि किसी को खतौनी का नाम चढ़ाए जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़े उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लेखपाल गांव में पैनी नजर बनाए रखें जिसका जो मामला है उसे त्वरित गति से नियम संगत दर्ज करें जिससे कि आम जनमानस को समस्या ना हो और तहसील के अधिकारी अच्छा सुपर विजन करते रहें।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार तहसीलदार बड़ौत उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:दिशा एक प्रयास की टीम ने बिहिया चौराहा बाजार से दो बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

गया: शांति माहौल में संपन्न हुआ विसर्जन कार्यक्रम!जिला पदाधिकारी ने मूर्ति पास करवाने एवं विसर्जन में लगे तमाम पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को धन्यवाद दिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को न लेना पड़े कर्ज : मंत्री उदय प्रताप सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम का किया शुभारंभ।

rktvnews

कितना सही है राष्ट्रगान पर विवाद खड़ा करना।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जदयू के प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की महत्पूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment