RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

सरकार के आँख, नाक एवं कान के रूप में कार्य करें राजीव गांधी युवा मित्र – अध्यक्ष, धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति बोर्ड

चितौड़गढ़ /राजस्थान 16 सितम्बर। राज्य सरकार की योजनाओं को पारदर्शी रूप में आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बजट घोषणा 2023-24 की क्रियान्विति में नवचयनित राजीव गांधी युवा मित्रों की एक दिवसीय जिला स्तरीय आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को चितौड़गढ़ जिले में किया गया। युवा मित्रों को सम्बोधित करते हुए धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि संवेदनशील सरकार के आँख, नाक एवं कान के रूप में कार्य करते हुए वंचित व पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाकर राज्य की फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ दिलाये।
कार्यशाला में राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार छात्रवृति, इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन वितरण योजना, युवा मित्रों के कर्तव्य, दायित्वों विभिन्न प्रकार के संवादों एवं किस प्रकार से योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाया जाये के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनका स्मरण किया।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी ।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस – देखभाल, स्नेह और निस्वार्थ सेवा की मिसाल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना।

rktvnews

बक्सर:छात्र एवं छात्राओं के बीच आयोजित किया गया वन्य जीव जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

“जनता बनाम जनतंत्र” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 25 हजार!अंतिम तिथि 10 मई।

rktvnews

Leave a Comment