RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन डौला का किया निरीक्षण।

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)15 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को उच्चप्राथमिक विद्यालय संविलियन विद्यालय डौला का औचक निरीक्षण किया जिसमे 226विद्यार्थी पंजीकृत है जिसके सापेक्ष 158विद्यार्थी उपस्थित मिले जिनके लिए 7 अध्यापक व 1 शिक्षा मित्र कार्यरत है जिलाधिकारी ने अध्यापकों की उपस्थिति पंजीका भी चेक की । उपस्थित विद्यार्थियों की सँख्या कम मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और इसमें सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा अध्यापक शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करें उन्हें नैतिक शिक्षा का भी ज्ञान अवश्य दें जिला अधिकारी ने कक्षा 6 के विद्यार्थियों से गणित के सवालों की जानकारी ली जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत ही संतोषजनक पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया उच्च प्राथमिक विद्यालय डोला में स्मार्ट क्लास में स्थापित की जा रही है जिससे कि विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो रहा है।
जिलाधिकारी ने कक्षा 6 के छात्र बंश से गणित के सवालों के संबंध में जानकारी ली जिन्होंने भाजक भागफल के संबंध में अच्छी जानकारी दी उन्होंने स्मार्ट क्लास के संबंध में भी बच्चों से प्रश्न किया जिसमें उन्होंने संतोषजनक जवाब दिए विद्यार्थी बहुत ही लगन के साथ पढ़ रहे थे जिलाधिकारी ने कहा किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो तत्काल बताई जाए बच्चों को गुणवत्ता का भोजन दिया जाए मिड डे मील में कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। उनसे श्यामपट पर शब्द लिखवा कर देखें जिसमें बच्चों ने सही उत्तर दिए उन्होंने बच्चो का हौसला बढ़ाया ।
जिलाधिकारी ने डौला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया जिसमें 14 तरह की फैसिलिटी के टेस्ट किए जाते हैं जिससे कि आसपास के लोग अपना सुगमता के साथ उपचार कर रहे हैं सी एच ओ अनु चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन करीब 20 के आसपास ओपीडी की जाती है।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया जिसमें पंचायत सहायक द्वारा के आय जाति परिवार कल्याण नकल मूल निवास आदि प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं जिससे कि आम व्यक्ति को इसका लाभ मिल रहा है ग्राम पंचायत का कोई भी व्यक्ति पहुंचकर अपने पंचायत सचिवालय पर अपने संबंधित मूलभूत अभिलेख के लिए सरलता से आवेदन करवा सकता है जिससे कि समय अंतर्गत उन्हें वह आवेदन प्राप्त हो जाते हैं।

Related posts

पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) 2 अक्टूबर 2025 को देश भर में “सबकी योजना, सबका विकास” अभियान की शुरूआत करेगा।

rktvnews

एनडीआरएफ कमांडेंट ने बाढ़ आपदा से बचाव हेतु आपदा मित्रों को दी जानकारियां।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

वैशाली: घुड़दौड़ प्रतियोगिता द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान : जिला पदाधिकारी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

rktvnews

प्रवर्तन निदेशालय को शराब,बालू माफिया, संगठित अपराधियों की अवैध सम्पति अधिग्रहित करने का प्रस्ताव भेजा गया।

rktvnews

भोजपुर:खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: शिव प्रकाश रंजन

rktvnews

Leave a Comment