RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने रायगढ़ के कोडातराई में रेल परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में 6400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 15 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय प्रवास के अवसर पर रायगढ़ जिले के कोडातराई में 6400 करोड़ रुपए से रेलवे तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के 9 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गई रेल परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना चरण 1, चांपा से जामगा के बीच तीसरी रेल लाइन, पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन और तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को जोड़ने वाली एमजीआर( मेरी गो राउंड) भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 9 क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। उन्होंने सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड भी इस मौके पर वितरित किये। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे के इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सामर्थ्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिकल सेल एनीमिया के संबंध में किये जा रहे कार्यों से प्रदेश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सहायता मिलेगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वाले कार्मिकों को चिन्हित करने के उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

वाराणसी:विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डा.अरुणेश नीरन को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

वैशाली:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वैशाली में भव्य आयोजन।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने लोक भवन में एसओएस बाल ग्राम,भीमताल के बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रूपये किये जाने की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment