RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड प्रदेश भाजपा ने किसान सम्मान निधि के 17 वीं किस्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार।

मोदी सरकार किसानों के कल्याण केलिए संकल्पित और समर्पित : बाबूलाल मरांडी

अन्नदाता खुशहाल,देश खुशहाल : अमर कुमार बाउरी

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)18 जून।आज बनारस से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा ने किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में भेजे जाने का स्वागत अभिनंदन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया है।
*प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि 17वीं किस्त के साथ देश के 9.25करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 3लाख 24हजार करोड़ रुपए भेजा जाना यह किसानों की कल्याणकारी योजनाओं का विश्व रिकॉर्ड है।
उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि सही समय पर पारदर्शी तरीके से भेजा जाने वाला सहयोग है जो किसानों को खेती केलिए बड़ा मददगार साबित होता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के भी लाखों किसान लगातार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।
कहा कि मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से किसानों के कल्याण केलिए संकल्पित और समर्पित है।
*नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी* ने कहा कि गांव भारत की आत्मा है ,किसान गांव की धड़कन हैं।
कहा कि किसान अन्नदाता हैं। भारत का अन्नदाता खुशहाल तो देश खुशहाल।
उन्होंने किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त केलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया।

Related posts

पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

rktvnews

भोपाल:एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता के लिए सीएमएचओ के नेतृत्व में कैंडल मार्च।

rktvnews

भारत ने सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर पुलिस द्वारा अलग अलग मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

rktvnews

एनएमडीसी ने कौशल विकास से प्रशिक्षित किए युवा, सभी को मिला रोजगार।

rktvnews

Leave a Comment