RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री का कोटा दौरा- मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भूमि का किया निरीक्षण राज्य सरकार एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध हमने निःशुल्क जमीन दी, अब केंद्र बढ़ाए कदमः मुख्यमंत्री – कोटा से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष को करने चाहिए प्रयास – केंद्र सरकार के मना करने पर राजस्थान सरकार कराएगी विकास

जयपुर/राजस्थान 14 सितम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटा-बूंदी के बीच शम्भूपुरा-जाखमुंड गांवों में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए चिन्हित स्थान पहुंचकर प्रगति की जानकारी ली।
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमने मंत्रिमंडल में निर्णय लेकर नगर विकास न्यास कोटा द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी को निःशुल्क 34 हैक्टेयर भूमि हस्तांतरित कराई। साथ ही डायवर्जन राशि की प्रथम किश्त 21 करोड़ 13 लाख रुपए भी वन विभाग को दिए गए। इसके बावजूद केंद्र सरकार निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एयरपोर्ट विकास में जो वादे किए थे, वह पूरे किए हैं। अब केन्द्र सरकार और स्थानीय सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को प्रयास करने चाहिए। स्थानीय सांसद होने से यह उनका कर्तव्य है कि कार्य को आगे बढ़ाए।
गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विकास के लिए मना किए जाने पर राज्य सरकार अपने संसाधनों से पूरा कराएंगी। राज्य सरकार ने जिस तरह किशनगढ़ एयरपोर्ट विकास को आगे बढ़ाया, उसी तरह कोटा एयरपोर्ट के लिए भी संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कोटा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट अतिआवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोटा बदल रहा है। ऑक्सीजोन सिटी पार्क, नए अंडरब्रिज, ओवरब्रिज, सड़कों के चौड़ाईकरण सहित आधारभूत संरचनाओं के विकास से कोटा में पर्यटन की गति बढ़ी है। कोटा जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर ने नक्शे के जरिए रूपरेखा से अवगत कराया।
इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर, रफीक खान, बूंदी कलक्टर रविंद्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले श्री गहलोत ने सर्किट हाउस, कोटा में जनसुनवाई भी की।

Related posts

भोजपुर: विलुप्त हो रही लोक कला और संस्कृति को जीवंत कर गया “भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025” का आयोजन।

rktvnews

बिहार: वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की तीसरी समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2024 का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : जनहित परिवार ने स्वर्गीय बीगन प्रसाद की स्मृति में कवि गोष्ठी का किया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भुअर ओझा ने बांटा जवइनिया कटाव पीड़ितों का दुख-दर्द।

rktvnews

Leave a Comment