RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने किया बक्सर वरुणा आर०ओ०बी० का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)14 अगस्त ।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर वरुणा आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पुल निर्माण निगम के द्वारा यह कार्य 01 जनवरी 2024 तक पूर्ण करना था जो अब तक पूर्ण नहीं किया गया है। यह खेदजनक है। निर्देशित किया गया कि अंतिम निर्धारित तिथि 31 दिसंबर 2024 तक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
आर०ओ०बी० अंतर्गत रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे के द्वारा पुल निर्माण से संबंधित कार्य यथा गाटर, स्लैब किया जाना था। परंतु अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अभियंता भी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित संवेदक को निर्देश दिया गया कि इस आर०ओ०बी० के अंतर्गत रेलवे के द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2024 से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि इस योजना में अर्जित की गई भूमि के लिए संबंधित एक रैयत का अविलंब मुआवजा राशि भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम, सहायक अभियंता पुल निर्माण निगम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर एवं संवेदक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिले के सभी प्रखंडों में छः घंटे बिजली रहेगी गुल।

rktvnews

महिला कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन और सामूहिक औषधि प्रशासन पर परिचर्चा।

rktvnews

चोरी के बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

खैरा बाजार सहार में लगाये गये शिविर में 20 लोगो ने किया रक्तदान:युवा पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान करते रहे, मैं साथ हूं:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

पटना: नीतीश कुमार ने रघुनाथपुर रेल हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर: जन सुराज ने दी आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment