RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले में लगाई आग!जाती आधारित जनगणना की सूची अविलंब सार्वजनिक करने की मांग की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 सितंबर।भोजपुर जिला के संदेश प्रखंड के अखगांव बाजार पर भारतीय जनता पाटी के ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व मे आज दोपहर मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋतुराज की अध्यक्षता मे किया गया। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय बलराम मंडल के आदेशानुसार हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा राज्य सरकार नीतीश कुमार के द्वारा जातीय आधारित जनगणना कराने के बाद महिनो बीत जाने के बाद अभी तक सूची तैयार कर आम जनता के बीच नही जारी किये जाने पर हम लोग आज नीतीश कुमार का पुतला दहन किये है। उन्होंने कहा की बिहार सरकार आम जनता के हजारो करोड रूपया को बर्बाद कर भाजपा के उपर गलत ओरोप लगा रहा है जबकी हम लोग जातीय आधारित जनगणना का कही भी विरोध नही किये है हमलोग मांग करते हैं बिहार सरकार से की जातीय आधारित जनगणना की सूची को जल्द-से-जल्द आमजनों के बीच जारी किया जाए।इस पुतला दहन कार्यक्रम प्रवक्ता संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेखर गुप्ता,जिला महामंत्री हरेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी, मंत्री रोहित गुप्ता,मंडल अध्यक्ष लवकुश पंडित, राकेश शर्मा,अभय सिंह, विणा, विभा देवी,शान्ती देवी, श्याम प्रकाश बिंद,राणावत जी, आदि सदस्य सम्मिलित थे।

Related posts

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा आरा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

rktvnews

आज भी धार्मिक जुलूसों में हनुमान जी के रूप में दिखते है “राम बाबू चौरसिया”।

rktvnews

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।

rktvnews

जयपुर:आदर्श नगर दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम।

rktvnews

हवाई यात्रा के दौरान फिट रहें: आयुष मंत्रालय ने हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन प्रस्तुत किया

rktvnews

भोजपुर:युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे डॉ प्रदीप सिंह पंकज : प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment