RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 मार्च।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने वाणी दोषयुक्त और श्रवण बाधित दिव्यांगजनों (दिव्यांगजन विद स्पीच एंड हीयरिंग डिसेबिलिटीज) की सहायता के लिए साइनएबल कम्युनिकेशंस के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन बोलने और सुनने में अक्षम व्यक्तियों के लिए समर्थन देने में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है।
इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) का उद्देश्य दृष्टिबाधित और श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के लिए सम्पर्क एवं पहुंच को बढ़ाना है। वर्तमान में, विभिन्न विभागीय संगठन अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करते हैं, जिससे उपयोगकर्ता के अनुकूल किसी एक नम्बर को केंद्रीय रूप से शॉर्ट कोड हेल्पलाइन नंबर बनाना महत्वपूर्ण हो जाता है। दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाइन, शॉर्ट कोड-14456, 8 जनवरी, 2024 को इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट, गोवा में लॉन्च की गई थी। अली यावर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग डिसेबिलिटीज (दिव्यांगजन) [एवाईजेएनआईएसएचडी (डी)] ने 27 जनवरी, 2024 को निम्नलिखित सुविधाओं के साथ हेल्पलाइन सेवाएँ शुरू कीं हैं:
– दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा उपलब्ध कराया गया संक्षिप्त टोल फ्री कोड: 14456,
– बेटॉकिटेक-चेन्नई द्वारा प्रदत्त उन्नत क्लाउड-आधारित इन-वेहिकल वीडिओ रिकॉर्डिंग सिस्टम (आईवीवीआरएस)
– इसे एवाईजेएनआईएसएचडी (डी)-मुंबई में स्थापित किया गया और यह सीडीएसी-पुणे द्वारा वर्चुअल मशीन पर होगा
– अतिरिक्त चैनल और पहले से -रिकॉर्ड की गई आवाज में 21 विकलांगताओं पर जानकारी
– अंग्रेजी और हिंदी में सहायता के लिए 6 कॉल सेंटरों पर मैप की गई आईवीआरएस सामग्री
बोलने और सुनने में अक्षम दिव्यांगजनों की सहायता के लिए, साइनएबल कम्युनिकेशंस सहयोग कॉर्पोरेट सामजिक उत्तरदायित्व वित्तपोषण (सीएसआर फंडिंग) के माध्यम से भारतीय सांकेतिक भाषा (इंडियन साइन लैंग्वेज-आईएसएल) दुभाषिए प्रदान करेगा। इसके लिए हेल्पलाइन सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित की जाएगी ।
