RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

राष्ट्रपति ने डिंडोरी की कृषक लहरी बाई को किया सम्मानित!पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान मिला।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 12 सितंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डिंडोरी की कृषक लहरी बाई को आज श्रीअन्न प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वर्ष 2021-22 का ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान’ प्रदान किया। लहरी बाई को कृषक अधिकार वैश्विक संगोष्ठी के अलंकरण समारोह में सम्मान स्वरूप 1,50,000 रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के सी. सुब्रामण्यम ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे।
डिंडोरी जिले की बजाग तहसील निवासी लहरी बाई ने बैगा समुदाय की सहायता से कोदो, कुटकी, सांवा, काग, सिकिया, मडुआ जैसे दुर्लभ श्रीअन्न प्रजातियों का सीड बैंक विकसित किया है। दिल्ली में 12 से 15 सितंबर, 2023 तक चलने वाली वैश्विक संगोष्ठी में श्रीमती लहरी बाई ने अपने सीड बैंक की प्रदर्शनी भी लगाई है।

कृषि मंत्री पटेल ने दी बधाई

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने लहरी बाई की अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स संरक्षण के लिए श्रीमती लहरीबाई द्वारा अदभुत कार्य किया गया है। उनके कार्य की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रसिद्ध रेडियो प्रोग्राम “मन की बात” में कर चुके हैं। लहरी बाई ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं

rktvnews

दो दिवसीय ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024 आज नई दिल्ली में शुरू हुआ।

rktvnews

सारण :मुख्यमंत्री ने किया “महिला संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ,सारण जिला में कुल 2116 स्थलों पर 18 “महिला संवाद” रथ के माध्यम से होगा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आरा पीएससी का एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार दिवस : अनुभव, सहभागिता और तकनीक से सशक्त बनता ‘आपदा सुरक्षित बिहार’ का संकल्प।

rktvnews

पीआर 24×7 ‘बेस्ट मिड साइज़ पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर 2024’ अवॉर्ड से सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment