RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस के समकालीन अभियान के तहत देशी शराब जप्त व 116 गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 12 सितम्बर। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर भोजपुर पुलिस द्वारा मद्य निषेध एवं अपराध के विरुद्ध चलाए गए दो दिनों के विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने 646.6 लीटर देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने 9210 लीटर अर्ध निर्मित पास विनष्ट किया और 55 भट्टी ध्वस्त किया। पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 8 मोटरसाइकिल, 4 बालू लदा ट्रक, 2 बालू लदा ट्रैक्टर, 2 अपहृता, 2000 रुपया नगद और 3 मोबाइल बरामद किया है। विशेष समकालीन अभियान के दौरान 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें हत्याकांड में 1, एक लूट कांड में 1, एससी/एसटी कांड में 1, नक्सल कांड में 1, महिला उत्पीड़न कांड में 1, हत्या का प्रयास करने के मामले में 19, वारंट में 45, शराब के साथ 23, शराब पीने में 19 और अन्य शीर्ष में 5 गिरफ्तारी शामिल है।

Related posts

सजग रचनाकार संघ द्वारा फुहा में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मराठवाड़ा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

छत्तीसगढ : युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं अनुशासन की भावना को जागृत करता है एनसीसी- मुख्यमंत्री

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानवाधिकार दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर:छात्र शक्ति के जिला अध्यक्ष बने सौरभ पांडेय।

rktvnews

अक्षय (आंवला) नवमी।

rktvnews

Leave a Comment