RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)09 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुये जे०पी० गंगा पथ पहुँचे और कंगन घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान जे०पी० गंगा पथ के कंगन घाट, काली घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अशोक राजपथ को जे०पी० गंगा पथ से मिलानेवाले कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन पहुँच पथ की भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और तेजी से निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया।
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरहअलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त-सह-जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:नई आशा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का डीडीसी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:पीके की सलामती को ले हवन यज्ञ।

rktvnews

भोजपुर:अपर समाहर्ता ने जवईनिया गांव में संचालित बाढ़ राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 सितंबर 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment