RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

उज्जैन एवं इंदौर में 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)03 मई।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उज्जैन एवं इंदौर में दो अलग-अलग कार्रवाईयों में लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब, बीयर एवं वाहन जप्त किए हैं।

उज्जैन

जिले के नानाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत निनोरा टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें 900 पेटी (21,600 केन) कुल 10,800 बल्क लीटर अवैध बीयर परिवहन की जा रही थी। जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक (कीमत लगभग 55 लाख रूपये ) को जप्त किया । इस प्रकार लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इंदौर

जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रूपये है।

मध्यप्रदेश पुलिस ने आमजन से अपील कि है की अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related posts

भोपाल:काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : ‘नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’ : मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा।

rktvnews

31वी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-23 की तैयारी पर कार्यशाला!एकदिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक दिशा- निर्देशन सह प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

मुख्य सचिव के पत्र पर हो FIR, पूरे मामले की CBI जांच कराएं चंपई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

छत्तीसगढ़ी : मुख्यमंत्री को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!ओवरलोडेड पत्थर बोल्डर लदा हाइवा को किया गया जब्त।

rktvnews

Leave a Comment