RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी माटी मेरा देश द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत युवा घर-घर से मिट्टी एवं चावल करेंगे इकट्ठा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 12 सितंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं युवा मंडण्लों की सोमवार को मीटिंग लेकर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत सितंबर और अक्टूबर माह में होने वाले कार्यक्रम के बारे में निर्देशित किया। देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत माटी को नमन वीरों को वंदन विषय के साथ आयोजित किया जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने बताया कि सितंबर और अक्टूबर में चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम से युवा घर-घर जाकर एक कलश में मिट्टी या चावल एकत्रित करेंगे । पंच प्रण की शपथ एवं शहीद, सेवा के पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों एवं उनके परिवारों को सम्मान आदि कार्यक्रम गांव ब्लॉक राज्य में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। मीटिंग में युवाओं को मेरी माटी मेरा देश के थीम गाने को भी अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यक्रम को घर-घर पहुंचने के लिए जनसंपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से इस जन भागीदारी से जन आंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने हनुमान जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुवाहाटी में 55,000 पीएमएवाई-जी घरों के वर्चुअल गृहप्रवेश समारोह में भाग लिया।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष” शिक्षक सम्मान”! गुरु का सामाजिक प्रतिष्ठा में होता था अलग स्थान:जय प्रकाश पाठक

rktvnews

काशी तमिल संगमम्-4.0 के 10वें दिन किसान प्रतिनिधियों के दल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के लिए सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को जानकारी देने के लिए एक दिवसीय सत्र आयोजित किया।

rktvnews

बिहार सरस मेला:लोक गीत-लोक नृत्य एवं संस्कृति को भी मिला उत्कृष्ट मंच।

rktvnews

Leave a Comment