RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा डीएम और डीडीसी ने मिशन परिवार विकास अन्तर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

नवादा/बिहार 11 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा एवं दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से आज मिशन परिवार विकास अन्तर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किये।
डीआईओ डाॅ0 अशोक कुमार के द्वारा बताया गया कि जागरूकता अभियान दूर-दूर हर गांव हर मुहल्ले में चलाई जाएगी। इसके लिए ई-रिक्शा के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में मुख्यतः एक बच्चे वाली धात्री महिलाओं को टारगेट किया गया है, ताकि वह परिवार नियोजन का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली जाएगी और आशा के बीच एक बैठक भी आयोजित की जाएगी ताकि परिवार नियोजन का कार्यक्रम सुचारू रूप से चल सके।
उन्होंने बताया कि मिशन परिवार विकास अंतर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जिला का लक्ष्य महिला बंध्याकरण 965, पुरुष नसबंदी 90 कुल 1055, कॉपर टी 2150, अंतरा 2620, अस्थाई साधन जो उपलब्ध कराई गई है, कंडोम लगभग 1 लाख, माला एन, दैनिक गर्भनिरोधक गोली 40000, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली 20000, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली 40000 का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर डीपीएम अमित कुमार, पिपुल्स फाउन्डेशन ऑफ इंडिया, अधिकारी नवीन कुमार पाण्डेय के साथ-साथ सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों एवं कॉल सेन्टर का लोकार्पण एवं शुभारंभ राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है:रेणु देवी मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

rktvnews

भोजपुर:राज्य सरकार के मंत्री केदार गुप्ता को भोजपुर का प्रभारी मंत्री सह कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति भोजपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्याप्त।

rktvnews

गिरिडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

देवघर:स्वच्छता ही सेवा 2025 समापन दिवस पर सफाई मित्रों के कार्यों की की गई सराहना।

rktvnews

निफ्टेम-के में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस समारोह का समापन खाद्य सुरक्षा और जमीनी स्तर पर भागीदारी में नवाचारों के आह्वान के साथ हुआ।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment