RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर:कार्यपालक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने छठ घाटों का लिया जायजा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने शाहपुर स्थित पश्चिम पोखरा, पूरब पोखरा स्थित छठ घाटों एवं अन्य छठ घाटों की साफ सफाई तथा स्थिति का जायजा लिया। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने छठ घाटों के समुचित साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, शौचालय एवं स्नानागार निर्माण, स्ट्रीट लाइटों की समुचित व्यवस्था, छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मती सहित अन्य कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने छठ घाटों से संबंधित कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, अखिलेश कुमार, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तथा जदयू नेता गुप्तेश्वर साह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार पासवान, कमलेश कुमार राज, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रिका धानुक, मुन्ना प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल की सड़कों को दी मंजूरी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में शहरी सहकारी बैंकों के अम्ब्रेला संगठन, नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान छात्रों से बातचीत की।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के जिला उपाअध्यक्ष मनोनित होने पर प्रेम पंकज उर्फ ललन जी को लोगो ने दी बधाईयां।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ एवं निर्वाचन कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

चतरा: समर कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय (TOT) प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment