पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 11 सितम्बर। महाराष्ट्र के ठाणे के बालकुम इलाके में बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने की घटना में बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले चार मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना पर काफी दुख जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
