RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की पुकार!शिकायतों के निष्पादन के दिए निर्देश।

जनता दरबार में फरियादों का निष्पादन करते उपायुक्त अबू इमरान।

चतरा/झारखंड 10 जून।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया।

दिव्यांग सहायता
हंटरगंज प्रखंड के पंचायत करमा ग्राम निंजए से मिलने आए निवासी ने बताया कि गत वर्ष 2018 में एक दुर्घटना के उपरांत मेरा दोनों पैर बेजान हो गया हैं जिसके कारण मैं चलने में असमर्थ हूं। मुझे स्थानीय जगहों पर आवागमन हेतु दिव्यांग विशेष वाहन उपलब्ध करवाने की कृपा करें और इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की कृपा की जाय।इस संदर्भ में उपायुक्त ने आवेदन प्राप्त करते हुए समाज कल्याण पदाधिकारी को नियमानुसार योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार वृद्धा पेंशन, भूमि संबंधित, पेयजल संबंधित, आंगनवाड़ी समेत कई मामले रखें गए। उपायुक्त ने एक एक कर सभी आवेदकों के आवेदन को लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

राजस्थान युवा महोत्सव – 2023 का जमा रंग, ब्लॉक स्तर पर हो रहा प्रतियोगिताओं का आयोजन, उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे युवा।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर का जीवन और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:आरा में बन रहे प्रमंडल स्तरीय 3 मंजिला लाइब्रेरी का सांसद सुदामा प्रसाद ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त,पटना प्रमण्डल डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

30 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment