RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना द्वारा बक्सर प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम vvpat वेयरहाउस का निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 08 सितंबर।आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना द्वारा बक्सर प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम vvpat वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।
निर्वाचन विभाग के मानकों के अनुसार ईवीएम वेयरहाउस का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयरहाउस में लगा हुआ सीसीटीवी, एफएलसी हॉल, सुरक्षित रखे हुए ईवीएम मशीन तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना के द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
समाहरणालय परिसर बक्सर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए हस्ताक्षर बनाया गया।
तत्पश्चात समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में वरीय पदाधिकारी निर्वाचन सह अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के साथ निर्वाचन संबंधी कार्य की समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में कम वोटर टर्न ओवर वाले मतदान केंद्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने हेतु उन मतदान केंद्रों पर वृहत जागरूकता अभियान चलने को भी सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही छूटे हुए योग्य मतदाता तथा युवा/महिला मतदाता को पंजीकृत करना एवं कम लिंगानुपात वाले मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिंगानुपात बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया।

Related posts

भोजपुर: यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित करने को ले डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया नगर क्षेत्र का निरीक्षण।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुई विशेष साइकिल रैली में डॉ. मनसुख मांडविया के साथ मंत्री और एथलीट शामिल हुए।

rktvnews

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संभावना में आयोजित हुआ काउंसलिंग सह फेयरवेल कार्यक्रम

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

भोजपुर:मोदी एवं नीतीश के विकास कार्यों पर जनता ने किया विश्वास,मिली प्रचंड जीत : डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर में किया अक्षत वितरण का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment