RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)16 अप्रैल। आगामी 19 अप्रैल को जिले में आयोजित होने वाली JPSC परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा आज निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में उपायुक्त ने चतरा कॉलेज, चतरा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा का भ्रमण कर परीक्षा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं मानक अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा चतरा कॉलेज परिसर में निर्मित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध हो सके।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा चतरा कॉलेज में संचालित विभिन्न कक्षाओं का भी निरीक्षण किया गया एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम,जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति-2023 का अनुमोदन!मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक।

rktvnews

चतरा:78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने गोपनीय शाखा एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

rktvnews

मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्‍यता मिलने से प्रसन्‍नता का अनुभव, इसके वे हकदार भी हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

इंदौर:लाडली लक्ष्मी उत्सव दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण।

rktvnews

18 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय!स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिए वित्तीय सहायता की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment