RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आत्मशाषि पर्षद की बैठक।

बक्सर/बिहार 05 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आत्मशाषि पर्षद की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण/परिभ्रमण कार्यक्रम में शामिल करें। जो संबंधित विषय का कार्य करते हो और प्रशिक्षण उपरांत लौटने पर अपने आस-पास के किसानों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करेंगे।
जलवायु अनुकूल खेती, जल जीवन हरियाली के अवयवों, जलवायु परिर्वतन, मोटा अनाज, सोनाचुर चावल की खेती में आधुनिक तकनीक का समावेश इत्यादि विषयों पर प्रमुखता से किसानों को प्रशिक्षण कराने का निदेश दिया गया।
जिलें में सफल किसानों की सफलता की कहानी अन्य किसानों के लिए प्ररेणा स्रोत्र बन सकती है। इसके लिए किसान पत्रिका का प्रकाशन करने को कहा गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला वन पदाधिकारी बक्सर, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, जिला मत्स्य पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, सहायक निदेशक उद्यान पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमण्डल बक्सर, वरिष्ठ वैज्ञानिक-सह-प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले कोर कमेटी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की संयुक्त बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा -1 के द्वारा संयुक्त रूप से गढ़वा सदर के खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया सघन जांच अभियान।

rktvnews

महाकुंभ में अनूठे अनुभवों के माध्यम से गर्मजोशी और एकजुटता की भावना जोड़ रहा नेस्ले इंडिया।

rktvnews

भोजपुर :भारतीय नववर्ष पर विहंगम योग संत समाज की निकली ” स्ववेंद” शोभा यात्रा।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment