RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 05 सितम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश 05 सितम्बर को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद व दार्शनिक डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पावन जयन्ती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। डॉ0 राधाकृष्णन ने भारत के दार्शनिक पहलुओं को बड़ी सहजता के साथ प्रस्तुत किया था। उनकी सेवाओं के लिए आजाद भारत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यह अत्यन्त प्रसन्नता का क्षण है और शिक्षा के क्षेत्र से एक अच्छे देश का निर्माण हो रहा है उन्होंने कहा कि शिक्षक एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है आज हम या आप जो कुछ है एक शिक्षक से ही है एक शिक्षक हजारों विद्यार्थियों के जीवन की एक अच्छी राह पर ले जा सकता है और उनका उज्जवल भविष्य बन सकता है आज व्यक्ति जीवन में जो कुछ है वह अपने शिक्षक की ही बदौलत है शिक्षक के द्वारा दी गई शिक्षा और उसके संस्कार व्यक्ति के जीवन में हमेशा राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सदैव काम आते हैं कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ मुख्य्मंत्री के शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ के लोक भवन से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना।
जिलाधिकारी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10 प्रधानाचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें राजीव कुमार तोमर श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत,बृजमोहन शास्त्री श्री दादू बलराम संस्कृत विद्यालय ग्वालियर खेड़ा, उमेश कुमार गांधी इंटर कॉलेज खेकड़ा डॉक्टर राजकुमार तोमर श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, कृष्ण पाल सिंह नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुड्डेड़ा ,भगत सिंह तोमर आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, राजेश राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, ललित जैन दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, सुधीर कुमार राठी लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज रांछड़ ,पंकज शर्मा जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत व बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा रीना रानी प्राथमिक विद्यालय सरूरपुर कला को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है व जिलाधिकारी द्वारा आज शालू सिंह कंपोजिट विद्यालय बरनावा, सीमा चौहान प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा ,दर्शन सिंह प्राथमिक विद्यालय रोशनगढ़, पिंकी तोमर उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा ,मुमताज मलिक प्राथमिक विद्यालय मितली को कलेक्ट्रेट सभागार में मोमेंटो देकर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में और विभाजन विभीषीका प्रदर्शनी में अच्छे रंगोली पेंटिंग बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित कर जिलाधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि अच्छे शिक्षक से ही एक अच्छे राष्ट्र का नव निर्माण होता है । उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने शिष्य को आने वाले कल की चुनौतियों के लिये जो तैयार करता है वह अच्छा शिक्षक कह लाता है और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में हर एक कोई शख्स, शिक्षक होता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला विद्यालय निरीक्षक डी के सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Related posts

इंसाफ के लिए रानी मुखर्जी की रोमांचक लड़ाई: ‘मिसेज़ चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ का प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर ।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय राधा शरण सिंह जिला फुटबॉल लीग हेतु 19,20 व 21 अप्रैल को किया जायेगा पंजीयन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आहुतियां दीं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:इंटरमीडिएट परीक्षा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफ़िंग।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

rktvnews

Leave a Comment