RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नाले पर अतिक्रमण कर बनायी गयी 16 दुकानों को हटवाया गया।

सारण/छपरा 03 सितंबर।जिला पदाधिकारी सारण के निर्देशानुसार सदर एसडीओ के नेतृत्व में नगर थाना चौक से पुरब जाने वाली सड़क में भी हटाया गया अतिक्रमण।छपरा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत साहेबगंज से पूरब करीमचक मुहल्ले से गुजरने वाले खनूआ नाले पर अतिक्रमण कर बनाये गये 16 दुकानों को जिला प्रशासन के द्वारा जेसीबी से तोड़ दिया गया। रविवार को सदर एसडीओ संजय कुमार राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक अतिक्रमित दुकानों को तोड़ने का कार्य चला। दुकान तोड़ने के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. हालांकि कोर्ट के निर्णय के आलोक में जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा पदाधिकारियों की टीम गठित कर खनूआ नाले से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, एसएसडीएम अर्शी साहिन, सदर सीओ एसके सिंह, नगर थानाध्यक्ष के अलावें बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे. देखते-देखते दो से तीन जेसीबी लगाकर प्रशासन ने अतिक्रमित दुकानों को तोड़वा दिया।इन दुकानों के कारण जल निकासी के लिए खनूआ नाला पर कार्य कराने में प्रशासन को भारी परेशानी हो रही थी. इस मामले में न्यायालय के द्वारा भी गत दिन नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया जा चुका था।
आज रविवार को सदर एसडीओ के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम ने नगर थाना चौक से पूरब हथुआ मार्केट की चाहर दिवारी के बाहर तथा सड़क के दोनों तरफ लगायी गयी दर्जन भर दुकानों को हटा दिया गया. प्रशासन के द्वारा इन सभी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान रखे जाने के खिलाफ ही यह कार्रवाई की गयी।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने बताया कि शहर से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु कठोर कदम आगे भी उठाए जाएंगे।
छपरा शहर में प्रशासन के प्रयासों के बावजूद जल जमाव बड़ी समस्या हो गयी है.।इसकी सबसे बड़ी वजह विभिन्न सरकारी नालों यथा खनुआ नाला तथा अन्य जलनिकासी द्वारों पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जाना है. जिला प्रशासन हर हाल में जल जमाव से शहर को निजात दिलाने के लिए संकल्पित है। इसी के आलोक में खनूआ नाला की दुकानों तथा हथुआ मार्केट के सामने अतिक्रमण कर रखी गयी दुकानों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावे छपरा सरकारी बाजार से मौना सांढ़ा रोड, खनूआ नाला के साधना पूरी, पुरानी गुड़हट्टी आदि विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर बनाये गये ढ़ाचे व दुकानों को नोटिस दिया जा चुका है।निर्धारित तिथि के बाद सभी दुकानों को तोड़ने का शुरू किया जायेगा।इसी प्रकार रेलवे लाइन के दोनों तरफ जल निकासी में बाधक बने अतिक्रमण कर बनाये गये ढ़ाचे को भी तोड़ने के लिए प्रशासन जमीन की मापी कराकर कार्रवाई करेगा।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति कल 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

rktvnews

बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव!बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दे : देवनानी

rktvnews

भोजपुर: गड़हनी और सहार पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार जारी।

rktvnews

भोजपुर : छात्र सम्मान व विदाई समारोह मे छात्रों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

हनुमानगढ़:सरस्वती कन्या महाविद्यालय हनुमानगढ़ जंक्शन में युवा संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन गरबा महोत्सव में हुए शामिल,आदिशक्ति की आरती से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment